World

कटिहार में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चलाई गोली, 1 की मौत और तीन घायल

बिहार के कटिहार जिले में बिजली को लेकर प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस फायरिंग में एक युवक के मारे जाने की खबर मिली है। वहीं तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। जिले के बारसोई में एसडीओ कार्यालय के पास विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शन करने वालों में झड़प हो गई। इस कहासुनी के बीच कुछ लोग पुलिस पर उग्र हो गए और पत्थरबाजी करने लगे।

पुलिस ने की फायरिंग

इस बीच पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग की। उसके बाद इस फायरिंग में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अन्य लोगों को भी गोली लगी थी। जिसमें दो लोगों को अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई है। हालांकि दो अन्य मौत की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुल तीन लोगों की मौत हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। पुलिस के खिलाफ लोग गुस्से में है। एहतियात के तौर पर अन्य पुलिस थानों की पुलिस को बुला लिया गया है।

तीन के मौत की संभावना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में बसल गांव के रहने वाले खुर्शीद आलम 34 वर्ष शामिल है। जिसके मौत की पुष्टि आधिकारिक तौर पर हो गई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि नियाज आलम, 32 वर्ष की भी मौत हुई है। उसके अलावा स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस के खदेड़े जाने के क्रम में कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि तीन मौत की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि 3 बजे के आस-पास लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी दौरान जब लोग बिजली विभाग के कार्यालय पर हमला करने लगे, तभी पुलिस ने उन्हें रोका और इसके लिए पहले हवाई फायरिंग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button