World

10 साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या, आखिरी बार दिखी थी पड़ोसी के घर

झारखंड के लातेहार जिले में 10 साल की बच्ची से कथित सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शव दिन में झारखंड के लातेहार जिले में अर्धनग्न अवस्था में उसके घर के पीछे मिला। पुलिस को शक है कि लड़की के साथ कथित रूप से जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए गए। यह घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 80 किलोमीटर दूर चंदवा के पास एक गांव में हुई।

आरोपियों की पहचान की कोशिश

चंदवा पुलिस निरीक्षक अमित गुप्ता ने बताया कि बच्ची के माता-पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की अभी पहचान नहीं हुई है, लेकिन उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

आखिरी बार पड़ोसी के घर दिखी थी बच्ची

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि चौथी कक्षा की छात्रा को आखिरी बार एक पड़ोसी के घर में देखा गया था, जहां शुक्रवार शाम सांप दिखने के बाद काफी लोग जमा हो गए थे।

बताया गया है कि शनिवार सुबह बच्ची का शव उसके घर के पीछे खेत में मिला। शव देखने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। तीन बहनों और एक भाई के बीच मृतका सबसे छोटी थी। वह गांव में ही मध्य विद्यालय में चौथी कक्षा में पढ़ती थी। बच्ची की मां रांची में रहकर मजदूरी करती है। घटना की सूचना मिलने पर वह गांव पहुंची। पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी। पुलिस हर बिन्दु पर गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button