Crime
कार सवार युवकों से मांगी लिफ्ट दो लड़कियों ने, गाड़ी रुकवाई रास्ते में फिर लूट को अंजाम दिया

यूपी के अमरोहा में दो लड़कियों ने कार सवार युवक को लिफ्ट के बहाने रोका फिर लूट लिया. बताया जा रहा है कि एक युवक कार से जा रहे थे. उसी दरमियान दो लड़कियों ने लिफ्ट मांगी रास्ते में गाड़ी रुकवाई इतने में पीछे से दो बाइक सवार आ गए. उसके बाद तमंचा आड़ा कर चार मोबाइल और ₹20000 सहित लूट लिए.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दो लड़कियों ने लिफ्ट मांगने के दौरान यह घटना को अंजाम दिया. कार सवार के विरोध किए जाने पर पीछे से बाइक पर युवकों के साथी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद तमंचा दिखा कर कार सवारों के नकदी और मोबाइल लूट कर सभी भाग निकले. पुलिस को पीड़ित युवक मामले की शिकायत दर्ज की. पुलिस ने शिकायत दर्ज के बाद युवतियों समेत दो बाइक सवार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.


