World

पुलिस के चलते घर में पड़े रहते हैं, राशन खत्‍म हो रहा, भूखे मर जाएंगे…सीमा हैदर के ससुर की गुहार

पाकिस्‍तान से सरहद पार कर अपने चार बच्‍चों के साथ ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर से यूपी एटीएस की पूछताछ खत्‍म हो चुकी है। वह पति सचिन मीणा और ससुरालवालों के साथ रबूपुरा गांव के किसी दूसरे घर में रह रही हैं। सीमा के ससुर नेत्रपाल मीणा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उन्‍होंने मीडिया के जरिये पुलिस अफसरों से गुहार लगाई है। नेत्रपाल का कहना है कि पुलिस के कारण घर के लोग बाहर नहीं जा पा रहे हैं। घर के हालात ठीक नहीं है। खाने पीने की भी दिक्‍कत आने लगी है। हम लोग रोज कमाकर खाने वाले लोग हैं। पुलिस ने हमें घर से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है। ऐसे में घर का राशन खत्‍म होता जा रहा है।

नेत्रपाल मीणा ने कहा कि हम लोग दिन भर घर में पड़े रहते हैं। हमने अपनी समस्‍या को स्‍थानीय थान प्रभारी तक पहुंचाया ताकि वह वरिष्‍ठ अफसरों तक पहुंचा सके। हमारी समस्‍या का कुछ हल निकाला जाए नहीं तो भूखा रहने की नौबत आ जाएगी। हमारे पास पैसा कमाने का और कोई जरिया नहीं है। गौरतलब है कि सीमा, सचिन और नेत्रपाल से यूपी एटीएस ने लगातार कई दिनों तक पूछताछ की थी। इस दौरान सीमा हैदर के पाकिस्‍तानी जासूस होने संबंधी कोई तथ्‍य सामने नहीं आया है।

सीमा ने पहले पति गुलाम पर लगाया था मारपीट का आरोप

इस साल मई में सीमा अपने बच्‍चों के साथ ग्रेटर नोएडा आ गई थी। सीमा के मुताबिक, उसने सचिन के साथ नेपाल में शादी कर ली थी। शादी की तस्‍वीरें भी वायरल हुई थीं। पाकिस्‍तान में रहने वाले सीमा के पति गुलाम हैदर का दावा है कि सीमा उनका घर बेचकर पैसे साथ ले गई है। इस पर सीमा ने उन्‍हें गलत करार दिया है। सीमा का कहना है कि गुलाम उनके साथ मारपीट करता था। वह 2019 में दुबई कमाने चला गया था तबसे उससे कोई संपर्क नहीं रखता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button