World

अमेरिकी गन कल्चर:35% बढ़े, ये 27 साल में सबसे ज्यादा

अमेरिका के संविधान में बंदूक रखने का अधिकार दिया गया है। यह अधिकार देश के लिए परेशानी का विषय बन गया है। यहां आए दिन शूट आउट कर हत्या के मामले सामने आते रहते हैं। पिछले कुछ सालों में नस्ली हिंसा बढ़ने के बाद तो बात-बात में गोली मार देने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लेकिन रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने पिछले दिनों एक रिपोर्ट जारी की जिसमें इस बात की पुष्टि की गई है।

इसके बाद से कई अमेरिकी राज्यों की सरकारें सकते में है। रिपोर्ट के मुताबिक कोविड के प्रथम चरण में गोली मारकर हत्या के मामलों में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसे ऐतिहासिक इजाफा बताया जा रहा है, क्योंकि पिछले 25 सालों में सबसे ज्यादा हत्याएं 2020 में हुईं हैं।

कोरोना काल में बंदूक की घटनाओं से हुई 45,000 अमेरिकियों की मौत

सीडीसी के कार्यवाहक प्रमुख उप निदेशक और नेशनल सेंटर फॉर इंजरी प्रिवेंशन एंड कंट्रोल के निदेशक ने डॉ. डेबरा ई. होरी ने बताया कि कोरोना के समय बंदूक से संबंधित घटनाओं में 45,000 से अधिक अमेरिकियों की मौत हुई है। ये 1994 के बाद से गोली मारकर हत्या के मामले की दर सबसे अधिक दर्ज की गई थी। पॉकेट पोर्टेबल गन से होने वाली हत्याएं ज्यादा है। वहीं गरीब समुदाय में सबसे ज्यादा हत्याएं हुई है। देखा गया है कि विशेष रूप से युवा अश्वेत पुरुष गन आपराधिक गतिविधियों में उपयोग करते हैं। अमेरिकी में अश्वेत महिलाओं की मौत में भी वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार बंदूक से होने वाली मौतों में आधे से अधिक मामले आत्महत्याओं के दर्ज किए गए थे।

लॉकडाउन में औसत हर हफ्ते 12 लाख बंदूकों की बिक्री

अमेरिका में लॉकडाउन के दौरान एक ही सप्ताह में औसतन रिकॉर्ड 12 लाख बंदूकों की बिक्री हुई। 73% श्वेतों के पास 2021 में गन है। गन रखने वालों में 63% पुरुष हैं। 10% अश्वेत गन रखते हैं। 39% परिवारों में बंदूकें हैं। जो 2016 के 32% से अधिक है।

Source-Prabhat Khabar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button