World

इमरान और समर्थकों पर आर्मी एक्‍ट के तहत चलेगा मुकदमा! पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज ने खाई कसम

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान आने वाले दिनों में बहुत बड़े संकट में फंस सकते हैं। लगता है, मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आर्मी को उसके कानून के तहत इमरान और उनके समर्थकों पर मुकदमा चलाने की अनुमति देने का मन बना लिया है। पाकिस्‍तान की राष्‍ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की मंगलवार को हुई मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा कि इमरान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेताओं एवं सममर्थकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चत करेंगे। अगर आर्मी ऐक्ट के तहत मुकदमा चला तो इमरान खान को उम्रकैद से लेकर फांसी तक की सजा हो सकती है।

पीएम शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। मीटिंग में सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के अलावा ज्‍वॉइन्‍ट चीफ ऑफ स्‍टाफ कमेटी के मुखिया जनरल साहिर शमशाद मिर्जा भी मौजूद थे। इस दौरान पीएम शरीफ ने मिलिट्री के साथ एकजुटता जताई है। 9 मई के हिंसक प्रदर्शन में जो भी शामिल था, उसके खिलाफ शहबाज ने कड़ी कार्रवाई करने की कसम खाई। पिछले हफ्ते पूर्व पीएम और पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के म‍ुखिया इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देशभर में काफी बवाल हुआ था। इमरान समर्थकों ने लाहौर से लेकर कराची तक दंगे किए थे।

नहीं बरती जाएगी नरमी
पाकिस्तान की मिलिट्री और सरकार ने देशविरोधी तत्वों, उपद्रवियों और हमलावरों और अपराधियों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरतने की नीति अपनाने का फैसला किया है। पीएम शरीफ ने एनएससी की मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा, ‘ जिन लोगों ने नौ मई को बर्बरता की योजना बनाई, इसे पूरा किया और लोगों को उकसाया, उन्होंने निश्चित रूप से आतंकवाद जैसे कृत्‍य को अंजाम दिया है।’ शहबाज ने देश में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के लिए एनएससी की बैठक बुलाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button