World
सीमा हैदर ने नए साल पर दी गुड न्यूज, सचिन के बच्चे की बनेंगी मां
पिछले साल सीमा हैदर-सचिन की लव स्टोरी की चर्चा भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान तक में रही है। नए साल पर सीमा हैदर ने एक गुड न्यूज दी है। सीमा हैदर ने बताया कि वह सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सीमा हैदर ने कहा कि वह इसी साल मां बनेंगी। क्या होली तक मां बनने के सवाल पर सीमा हैदर ने कहा कि इतनी जल्दी नहीं, लेकिन हां, मेरा और सचिन का एक बच्चा जरूर होगा।
सचिन के पिता ने भी सीमा हैदर के प्रेग्नेंट होने की खबर पर मुहर लगा दी है। इंटरव्यू के दौरान सचिन के पिता ने कहा कि बहू का हाथ देखा है, उसको लड़का ही होगा। जिसका हाथ देखकर बताता हूं, वो कभी झूठ नहीं होता है। सीमा हैदर ने कहा कि वो खुद चाहती हैं, उनका और सचिन का एक बेबी हो।



