Bihar

पटना के सरकारी हॉस्पिटल से निकले अजगर, विशाल अजगर को पकड़ने सपेरे को बुलाया गया, मचा हड़कंप

पटना के सरकारी हॉस्पिटल में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक हॉस्पिटल में एक विशाल अजगर सांप पर लोगों की नजर पड़ती है. रोज की तरह मरीज शुक्रवार को भी हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचे थे. वही हॉस्पिटल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी बेफिक्र होकर अपनी ड्यूटी पर लगे थे. लेकिन अचानक अजगर सांप मिलते हड़कंप मच गया. सभी लोग इधर- उधर भागने लगे. फिर सपेरे को बुलाया गया और अजगर का रेस्क्यू किया गया.

पीएचसी मे करीबन 5 फीट लंबा अजगर

पटना के खगोल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लोगों को पता चला कि एक अजगर सांप इस समय हॉस्पिटल में है. उस वह हड़कंप मच गया. यह घटना शुक्रवार शाम की है. करीबन 5 फीट लंबा एक अजगर पीएचसी में मिला. इस अजगर की खबर हॉस्पिटल में फैली की मरीज परेशान हो गए. हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर चिकित्सा कर्मियों के भी होस गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button