World

तकलीफ होगी तो होने दो… ईशान और अय्यर पर अब कपिल देव का वार! BCCI के फैसले से हुए खुश

भारत के पूर्व विश्व विजेता कप्तान कपिल देव भी बीसीसीआई के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की बहस में कूद पड़े हैं। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बीसीसीआई ने जो फैसला लिया है उसका कपिल देव ने समर्थन किया है। कपिल देव ने कहा कि कुछ खिलाड़ियों को तकलीफ होगी तो होने दो, लेकिन देश से बढ़कर कुछ नहीं होना चाहिए। उन्होंने घरेलू क्रिकेट के महत्व को बनाए रखने के लिए बीसीसीआई के इस कदम को जरूरी बताया।

कपिल देव ने कहा, ‘मुझे दुख था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्थापित होने के बाद खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट को छोड़ रहे थे।’ बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा करते समय खिलाड़ियों से घरेलू प्रतियोगिताओं को भी महत्व देने का आग्रह किया था।

25 साल के खिलाड़ी ईशान किशन नेशनल टीम में नहीं होने के बाद भी खुद को रणजी ट्रॉफी से किनारा कर लिया और वह अपनी घरेलू टीम झारखंड के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे। रणजी ट्रॉफी में खेलने के बजाय ईशान 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की तैयारियों में जुट गए थे। आईपीएल में ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए के खेलते हैं। ईशान किशन के इसी रवैये को लेकर मामला तूल पकड़ लिया और इसका परिणाम यह हुआ कि उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया।

दूसरी ओर श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद भारतीय टीम से बाहर होने के बाद बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के रणजी क्वार्टर फाइनल के लिए उपलब्ध नहीं हुए। हालांकि उन्हें 2 मार्च से शुरू हो रहे तमिलनाडु के खिलाफ मुंबई के रणजी सेमीफाइनल के लिए चुना गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button