World

शीर्ष माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा फिर बच निकला, आईईडी विस्फोट की घटना में 2 जवान घायल

झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति उग्रवाद प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और सरजोमबुरू गांव के निकट आईईडी विस्फोट की घटना हुई। इस विस्फोट की घटना में दो जवान घायल हो गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल और जिला पुलिस के जवानों की ओर से टोंटो थाना क्षेत्र में साझा अभियान चलाया जा रहा था। नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे साझा अभियान के दौरान ही जवान आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गए। हमले में घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया। वहीं इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की टुकड़ियों को भेजा गया है। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी शीर्ष माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा, रमेश उर्फ अनल, अजय महतो, अनमोल मोछू और अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ इलाके में सक्रिय है। इस सूचना पर झारखंड पुलिस की ओर से बड़े पैमाने पर ऑपरेशन की शुरुआत की गई। इस अभियान में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की 10 बटालियन शामिल थी।

अभियान के दौरान गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार और जवान राजेश कुमार घायल हो गए। घायलों को हेलीकॉप्टर की मदद से तत्काल रांची लाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button