World

विजय मिश्रा की प्रयागराज में 23 करोड़ की जमीन कुर्क, बेटी सीमा और नातिन के नाम खरीद रखी थी

योगी सरकार पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में भदोही पुलिस की एक टीम ने प्रयागराज जिले में जाकर विजय मिश्रा की 23 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है। बताया जाता है कि यह अचल संपत्ति विजय मिश्रा ने आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से अपनी बेटी और नातिन के नाम खरीदी थी।

Vijay-Mishra

गैंगस्टर ऐक्ट के तहत जेल में बंद बाहुबली विजय मिश्रा के आर्थिक साम्राज्य पर भदोही पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस को बीते दिनों जानकारी हुई थी कि प्रयागराज जनपद के लालापुर में चार बीघा,7 बिस्वा 10 धूर जमीन बाहुबली विजय मिश्रा की बेटी सीमा मिश्रा और नातिन के नाम है। पुलिस को पता लगा कि अपराध से अर्जित अवैध धन से यह जमीन विजय मिश्रा ने अपने परिजनों के नाम ले रखी थी। जिसके बाद 2 नवंबर को भदोही के जिला मजिस्ट्रेट ने इस जमीन को कुर्क करने का पुलिस को आदेश दिया था।

मंगलवार को भदोही पुलिस की एक टीम प्रयागराज पहुंची, जहां उक्त जमीन को कुर्क किया गया है। बकायदा कुर्की के दौरान डुगडुगी बजवाई गई और आसपास के लोगों को इस कार्रवाई से अवगत कराया गया। वहीं, कार्रवाई से जुड़ा नोटिस भी चस्पा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button