World

कौन हैं दर्शन हीरानंदानी, जिसके चक्कर में चली गई महुआ मोइत्रा की सांसदी, पाकिस्तान से रहा है नाता, भारत में फैला कारोबार​

कैश फॉर क्वेरी मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की सांसदी छिन गई है, उनकी संसद की सदस्यता रद्द हो गई है। कैश फॉर क्वेरी मामले में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट के बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगा । उनपर आरोप लगा कि उन्होंने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर संसद में सवाल किए। आरोप लगा कि महुआ मोइत्रा ने दर्शन हीरानंदानी और उनकी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए पैसे लेकर संसद में सवाल पूछे। इस मामले में महुआ मोइत्रा बुरी तरह फंस गई। महुआ मोइत्रा को संसद से निष्कासित करने के लिए लाए गए प्रस्ताव को ध्वनमित से पारित कर दिया गया है और इसके साथ रही उनकी सांसदी खत्म हो गई। बहस के दौरान बीजेपी सांसद हीना गावित कहा कि महुआ मोइत्रा ने अपने संसदीय इतिहास में कुल 61 सवाल किए , जिसमें से 50 बार दर्शन हीरानंदानी के सवाल पूछे हैं। महुआ ने खुद ही एथिक्स कमिटी के सामने माना कि उन्होंने हीरानंदानी को लॉग-इन, पासवर्ड दिए हैं। इस पूरे मामले में एक नाम जो बार-बार आया वो नाम है दर्शन हीरानंदानी। कौन हैं दर्शन हीरानंदानी ? क्या करते हैं और कैसे इस पूरे मामले से जुड़े हैं?

कौन हैं दर्शन हीरानंदानी?​

​कौन हैं दर्शन हीरानंदानी?​

दर्शन हीरानंदानी देश के बड़े कारोबारी हैं। रियल एस्टेट सेक्टर में उनका बड़ा नाम है। हीरानंदानी ग्रुप रियल एस्टेट कंपनी के सीईओ दर्शन हीरानंदानी का नाम कैश फॉर क्वेरी में महुआ मोइत्रा के साथ जुड़ा। दर्शन पर आरोप लगे कि उन्होंने अपनी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए महुआ मोइत्रा को पैसे दिए ताकि वो संसद में अडानी को लेकर सवाल करें। इस मामले में खुलासा होने के बागद उनका नाम सामने आया। दर्शन की कंपनी का अधिकतर कारोबार मुंबई में है। दर्शन के पिता निरंजन हीरानंदानी इस कंपनी के फाउंडर हैं। हीरानंदानी ग्रुप रेसिडेंशियल टाउनशिप से लेकर आईटी पार्क, बिजनेस पार्क, मॉल से अलावा इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button