Jharkhand
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने श्रमिक दिवस की बधाई दी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों और मेहनतकश श्रमिकों को विश्व श्रमिक दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का केंद्र हमारे श्रमिक, न दिन देखते हैं, न रात। न सुबह, न शाम। बस अपने खून-पसीने से देश को मजबूत करते रहते हैं। सीमाओं पर विकट परिस्थितियों में भी अपनी मेहनत और कुशलता का लोहा मनवाते हैं। देश के हमारे मजबूत स्तंभ सभी श्रमिकों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।
Source : IPRD


