Cricket
क्या माही फिर से टीम इंडिया में आएंगे वापस? बीसीसीआई वर्ल्ड कप 2024 के लिए बना रहा है बड़ा प्लान

भारत के सबसे सफल कप्तान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी कि फिर से टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी को बढ़ा रोज देने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई T20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में शर्मनाक रूप से हार के बाद अपनी T20 टीम को पटरी पर लाने के लिए तेज और कठोर कदम उठाने वाला है और कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि एम एस धोनी 2023 सीजन के बाद आईपीएल से भी संन्यास की घोषणा ले सकते हैं।
T20 वर्ल्ड कप के माही बने थे मेंटोर
महेंद्र सिंह धोनी को T20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया का मेंटोर बनाकर भेजा गया था गौरतलब की बात यह है कि टीम वर्ल्ड कप में कोई भी प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाई और सुपर 12 से ही बाहर हो गई थी।



