साल 2026 फीफा वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा ने किया क्वालीफाई, फीफा ने दी जानकारी

फीफा वर्ल्ड कप 2026 फुटबॉल के महाकुंभ की मेजबानी पहली बार तीन देश मिलकर करेंगे. इस वर्ल्ड कप में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगे. और इसका आयोजन कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको के 16 शहरों में किया जाएगा, वही कनाडा अमेरिका और मेक्सिको की टीम में इस वर्ल्ड कप के लिए स्वचालित रूप से क्वालीफाई करेगी. इन 3 देशों में उत्तरी अमेरिकी बोली में विश्वकप की मेजबानी करने का अधिकार देता है. फीफा वर्ल्ड कप 15 फरवरी मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है.
फीफा ने जारी किया अपना बयान
फीफा ने मंगलवार को अपने एक बयान जारी कर कहा कि फीफा विश्व कप में प्रतिस्पर्धा करने वाले सभी मेजबानो के साथ साथ खेल और परिचालन संबंधी विचारों की लंबी परंपरा के अनुरूप फीफा विश्वकप 2026 की मेजबानी कनाडा अमेरिका और मेक्सिको के अंतिम दौर के लिए स्वचालित रूप से क्वालिफाइड करेंगे. इसलिए उनके स्लॉट CONCACAF को सौपे गए छह के समग्र आवंटन से हटा दिया जाएगा.



