क्या अमेरिका के पास है एलियन की लाश? पूर्व खुफिया अधिकारी ने किया सनसनीखेज खुलासा, हड़कंप
अमेरिका में यूएफओ से जुड़ी सुनवाई में पूर्व अमेरिकी खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिकी सरकार के पास एक दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ है। अमेरिकी सरकार इसकी जानकारी इकट्ठा करने के लिए दशकों से एक रिवर्स इंजीनियरिंग प्रोग्राम चला रही है। ग्रुश, अमेरिकी रक्षा विभाग में UAP से जुड़ी घटनाओं के जांच के प्रभारी रह चुके हैं। उन्होंने एक ओवरसाइट कमेटी के सामने एलियन लाइफ और एलियन टेक्नोलॉजी के मुद्दे पर प्रकाश डाला।
ग्रुश ने दावा किया कि अमेरिकी सरकार के पास एक क्रैश एलियन स्पेसक्राफ्ट और एलियन जीवके अवशेष हैं जो संभवतः उसका पायटल था। हालांकि इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि यह उनका बयान नहीं है, बल्कि उन्होंने कई अधिकारियों से बात की और उनकी तरफ से जानकारी दी गई। उनके पास एलियन से जुड़ी कोई भी प्रत्यक्ष जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास बताने के लिए ऐसा कुछ नहीं है जो मैंने अपनी आंखों से देखा हो।
‘गवाहों की दूंगा जानकारी’
ग्रुश ने कहा कि वह इससे जुड़े गवाहों की एक सूची दे सकते हैं जो कांग्रेस को यूएपी से जुड़े कार्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी देगा। ग्रुश ने कहा कि उन्होंने व्हिसिलब्लोअर के रूप में इसकी सूचना इंटेलिजेंस कम्युनिटी इंस्पेक्टर जनरल को दी थी। वहीं, इंटेलिजेंस कम्युनिटी इंस्पेक्टर जनरल के कार्यालय के प्रवक्ता ने इससे जुड़ी टिप्पणी से इनकार कर दिया है। सुनवाई में मौजूद अन्य गवाहों और प्रतिनिधियों ने भी कहा कि यूएफओ से जुड़ी जानकारी अमेरिकी ने पूरी तरह छिपा रखी है।




