Jharkhand

रांची में गूंजे नारों से उठी मांग: ‘झारखंड को चाहिए अपना राज, नहीं चाहिए भाजपा का बुलडोजर राज!

रांची: झारखंड जनाधिकार महासभा द्वारा मंगलवार, 10 सितंबर को आयोजित महाधरना सह प्रदर्शन में शामिल लोगों ने ‘भाजपा भगाओ, झारखंड बचाओ’ के नारे लगाए। इसके साथ ही एक पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक करने की भी कोशिश की गई। इस दौरान राज्य की मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार से जन मुद्दों पर किए गए वादों को निभाने की मांग की गई।

इस प्रदर्शन में जाने-माने अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज, योगेंद्र यादव सहित कई सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित थे। इस महाधरना में बार-बार हेमंत सोरेन सरकार को अपूर्ण वादों और झारखंड से भाजपा को भगाने की आवश्यकता को याद दिलाने का प्रयास किया गया। धरने की शुरुआत में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने अपने घोषणा पत्र में कई जन मुद्दों पर कार्रवाई का वादा किया था। पिछले 5 वर्षों में राज्य सरकार ने जन अपेक्षाओं के अनुरूप कई कार्य किए हैं, लेकिन अनेक महत्वपूर्ण वादे अब भी अपूर्ण हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button