World

युवती को अपना होने वाला पति नहीं था पसंद, शादी के 12 दिन पहले प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या!

सिमडेगा: एक युवती को अपना होने वाला पति पसंद नहीं था। ऐसे में अपने होने वाले पति से निजात पाने के लिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात झारखंड के झारखंड सिमडेगा जिला अंतर्गत कोलेबिरा की है।20 मई को होने वाली थी शादीहत्या के 72 घंटे के बाद पुलिस ने इसका खुलासा कर हत्याकांड में शामिल आशुतोष कुमार, गुड़िया कुमारी, रौनक उपाध्याय तथा पीयूष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार केरसई निवासी रवि की शादी तोरपा की सोन्दारी गांव निवासी गुड़िया कुमारी के साथ 20 मई को होनी थी। गुड़िया पूर्व से ही आशुतोष कुमार से प्यार करती थी। इससे दोनों में विवाद होता रहता था। इसी वजह से गुड़िया ने आशुतोष के साथ मिलकर रवि को कोलेबिरा बुलाया और घाटी में उसकी हत्या कर दी। रवि का शव 8 मई को बंदरचुआं सड़क के नजदीक मिला था। घटनास्थल से 100 मीटर दूर उसकी बाइक भी बरामद की गयी थी।पुलिस ने 72 घंटे में हत्याकांड का किया खुलासाघटना के 72 घंटे बाद पुलिस और तकनीकी शाखा ने इस कांड का खुलासा कर दिया। हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button