World

Layoff: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म मीशो में छंटनी का दौर जारी, 15% कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

मीशो ने 251 कर्माचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इसकी जानकारी कंपनी ने शुक्रवार को खुद दी। कंपनी ने बताया कि तीसरे दौर की छंटनी में 251 कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। इससे पहले पिछले साल मीशो ने करीब 150 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। कंपनी की तरफ से यह छंटनी ऐसे समय में की गई है जब वह फंड जुटाने के लिए संघर्ष कर रही है। कंपनी ने इस अवधि को ‘फंडिंग विंटर’ का नाम दिया है।Meesho के एक प्रवक्ता ने बताया कि “हमने 251 Meeshoites को नौकरी से निकालने का एक कठिन फैसला लिया है। कंपनी की तरफ से कुल 15 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाला गया है। प्रवक्ता ने कहा कि हम निरंतर लाभप्रदता प्राप्त करने के लिए एक कम कर्मचारियों के साथ काम करना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button