JharkhandStatesWeather

झारखंड में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, 27 से बदलेगा मौसम का मिजाज.

राजधानी समेत कई हिस्सों में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट.

झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। बीते कुछ दिनों से राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा था, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर बाद राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाएंगे और कई इलाकों में आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात के आसार बन रहे हैं। हालांकि पलामू और उसके आसपास के जिलों को छोड़कर बाकी राज्य में बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 27 से 30 अप्रैल के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की प्रबल संभावना है। फिलहाल अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 27 अप्रैल के बाद तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button