World

दिल्ली के राजघाट में बाढ़ की तबाही का मंजर, अभी घूमने का प्लान रोक दीजिए, परिसर में अब भी जमा है पानी

राजधानी दिल्ली में पिछले हफ्ते यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया। अब यमुना खतरे के निशान से नीचे बह रही है और इसी के साथ ज्यादातर इलाकों से बाढ़ का पानी भी हट गया है। लेकिन राजघाट में अभी तक पूरी तरह बाढ़ का पानी नहीं निकल पाया है। महात्मा गांधी के स्मारक को फिर से बहाल करने और बाढ़ का पानी निकालने के लिए युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चल रहा है। बाढ़ से राजघाट का एक लॉन सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ। इसे भी ठीक करने का काम चल रहा है।

कई नेताओं के स्मारक हैं मौजूद
बता दें कि पिछले हफ्ते यमुना का पानी शहर में घुसने से राजघाट और शांति वन तक आसपास के स्मारक जलमग्न हो गए। इसके पास के इलाकों में पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक भी हैं।राजघाट लेन का भी बड़ा महत्व
बाढ़ ने जिस राजघाट लोन पर तबाही मचाई उसका भी बड़ा ऐतिहासिक महत्व है। कई राष्ट्राध्यक्षों और दुनियाभर के तमाम नेताओं ने गांधी की याद में वहां पौधे लगाए हैं। समय की कसौटी पर खरा उतरने वाले कई पौधे रंगभेद विरोधी नायक और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रैनिकोस ओलांद और पूर्व अमेरिकी राजदूत डब्ल्यू हेंडरसन द्वारा लगाए गए थे।

1978 में यमुना में आई बाढ़ के दौरान भी बाढ़ का पानी राजघाट में घुस गया था और यह इलाका कई दिनों तक जलमग्न रहा था, जिससे यहां के पेड़ों को भारी नुकसान हुआ था। इस बार जैसे-जैसे पानी कम होना शुरू हुआ, लॉन पर लगे कई पौधे और पेड़ भी क्षतिग्रस्त पाए गए। सूत्रों ने कहा कि कुछ विजिटर बुक्स भी पानी में भीग गई हैं। साइट पर मौजूद एक अधिकारी ने कहा कि इस क्षेत्र को पूरी तरह से सुलभ बनाने में एक सप्ताह और लग सकता है। उन्होंने कहा कि पानी पूरी तरह से निकल जाने के बाद भी स्मारक को तैयार करने में कुछ समय लगेगा क्योंकि वहां कीचड़ और दलदल होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button