आसान भाषण 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दे, मिलेगा इनाम

पूरे विश्व में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी स्कूलों कॉलेजों तथा सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं भी होती है. आप भाषण की आइडिया यहां से ले सकते हैं.
26 जनवरी गणतंत्र दिवस पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता अखंडता और सैन्य ताकत की झलक दिखाई देगी देती है. गणतंत्र के जन्म का समारोह देखने के लिए हजारों भारतीय उमड़ पड़ते हैं. इससे लोग टीवी पर भी देखते हैं. यह परेड न केवल राष्ट्र की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करती है. देश की विविधता को भी प्रदर्शित करती है. जो प्रतिक हमारी विरासत का है. 26 जनवरी के दिन सभी स्कूलों कॉलेजों और सरकारी संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. राष्ट्रीय ध्वज के अलावा निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं भी किया जाता है.
भारत आज अपना 74 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है. मैं आपको सबसे पहले बताना चाहता हूं कि गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है. दरअसल हमारे देश को इस दिन ही संविधान मिला था. 26 जनवरी 1950 को सुबह 10:18 पर भारत का संविधान लागू किया गया था. संविधान लागू होने के बाद हमारा भारत देश एक गणतंत्र देश बन गया. इसके 6 मिनट बाद 10:24 पर राजेंद्र प्रसाद ने भारत को पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. डॉ राजेंद्र प्रसाद इस दिन पहली बार बग्गी पर बैठकर राष्ट्रपति भवन से निकले थे.



