रांची : बड़ी खबर वाणिज्य कर विभाग से जहां नवंबर 2025 तक की रिपोर्ट ने सरकार की चिंताओं को बढ़ा दिया है। रिपोर्ट बताती है कि अब तक ग्रोथ सिर्फ 1.44% रही है।
GST में बढ़ोतरी के बावजूद IGST Settlement में 11.94% की कमी ने राजस्व को प्रभावित किया है। सिर्फ GST की श्रेणी में ग्रोथ 8.01% है लेकिन Settlement गिरावट के कारण कुल GST सिर्फ 0.41% बढ़ा है।
Non-GST में हल्की सकारात्मक बढ़त दर्ज की गई है। VAT, JPT और JED में क्रमशः 3.98%, 5.58% और 4.42% की वृद्धि हुई है। सरकार लक्ष्य का सिर्फ 54.97% ही हासिल कर सकी है।


