झारखंड में ठंड का असर अब और तेज हो रहा है और सर्द हवाओं ने लोगों के सामान्य जीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सबसे कम तापमान गुमला में दर्ज किया गया, जो तीन डिग्री सेल्सियस रहा। इस तापमान ने लोगों को दिसंबर की शुरुआत में ही जनवरी जैसी ठंड का एहसास कराया।
राजधानी रांची में कांके का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक सुबह के समय धुंध और कोहरे की चेतावनी जारी की है। जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी, लेकिन ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा।
जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो, खूंटी और लोहरदगा में भी तापमान में लगातार गिरावट हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को घर से कम बाहर निकलने की सलाह दी है। meanwhile गोड्डा में अधिकतम तापमान अभी भी 29.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, लेकिन रात में ठंड बढ़ रही है।


