इस जीत के बाद मैदान पर जश्न का माहौल छा गया था। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसमें वह बार्बडोस की पिच से थोड़ी सी मिट्टी मुंह में रखते दिख रहे थे।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, रोहित शर्मा ने बताया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। रोहित ने कहा कि वह इस मैदान और पिच को हमेशा याद रखना चाहते थे। उन्होंने कहा, “वह (केनसिंगटन ओवल) एक ऐसा मैदान है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा और वह पिच भी। इसलिए मैं उसका एक हिस्सा अपने साथ रखना चाहता था। यह भावनाओं का वह दौर था।”
बता दें कि यह कोई नया जश्न नहीं है। इससे पहले भी कई दिग्गज खिलाड़ी मैच जीतने के बाद इस तरह का जश्न मनाते नजर आए हैं। उदाहरण के लिए, विंबलडन चैंपियन बनने के बाद टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच को भी कोर्ट की घास को चट करते हुए देखा गया था।
रोहित शर्मा के इस जश्न को क्रिकेट फैंस ने काफी पसंद किया। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हुई। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने यह खिताब दूसरी बार अपने नाम किया है।



