क्या प्रियंका चौधरी-अंकित गुप्ता आएंगे ‘नच बलिए 10’ में नजर, फिर तो करना ही पड़ेगा प्यार का इजहार!
बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को साथ में खूब पसंद किया गया था। ‘उडारियां’ फेम अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि, नच बलिए के नए सीजन में ये ऑन स्क्रीन जोड़ी नजर आ सकती है। बता दें प्रियंका और अंकित की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी। बिग बॉस सीजन 16 में हर पल दोनों साथ ही रहते थे, दोनों की ये दोस्ती फैंस को खूब भाती है। चलिए बताते हैं क्या दोनों नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगे?
‘टेलीचक्कर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकित गुप्ता और Priyanka Chahar Choudhary को डांस रियालिटी शो ‘नच बलिए सीजन 10’ के लिए अप्रोच किया गया है। प्रियंका और Ankit Gupta का डांस बिग बॉस में भी देखने को मिला था। दोनों साथ में काफी जमते हैं। मगर अभी तक ये कंफर्म नहीं है कि क्या प्रियंका और अंकित ने इस रियालिटी शो के लिए कंफर्म कर दिया है या नहीं।




