Tech
Moto G45 5G भारत में 21 अगस्त को होगा लॉन्च, डिजाइन, कलर ऑप्शन और मुख्य फीचर्स का खुलासा.
मोबाइल बाजार में एक नया धमाका होने वाला है! मोटोरोला ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto G45 5G की भारत में लॉन्चिंग डेट का ऐलान कर दिया है।
यह फोन 21 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी सामने आ गई है।
फिलिपकार्ट पर बनाई गई एक माइक्रोसाइट के अनुसार, Moto G45 5G शानदार वेगन लेदर फिनिश के साथ आएगा और यह तीन कलर ऑप्शंस – ब्लू, ग्रीन और मैजेंटा में उपलब्ध होगा। फोन में पावरफुल Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन में 50 मेगापिक्सल का क्वाड पिक्सल मेन कैमरा भी होगा।
Moto G45 5G के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और उम्मीद है कि यह फोन अपनी कीमत के हिसाब से शानदार फीचर्स के साथ आएगा।



