World

Coimbatore Car Blast Case: 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गये सभी 5 आरोपी, जानें क्या है मामला

गिरफ्तार किये गये पांचों लोगों की पहचान मोहम्मद तलका, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद रियाज, फिरोज इस्माइल तथा मोहम्मद नवाज इस्माइल के रूप में की गयी है. सभी आरोपियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है.

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक कार में हुये धमाके के सिलसिले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को जज के सामने पेश किया. जिसके बाद को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. सभी पांचों आरोपियों को कोयंबटूर केंद्रीय कारागार ले जाया गया है.

गिरफ्तार किये गये पांचों लोगों की हुई पहचान

गिरफ्तार किये गये पांचों लोगों की पहचान मोहम्मद तलका, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद रियाज, फिरोज इस्माइल तथा मोहम्मद नवाज इस्माइल के रूप में की गयी है. सभी आरोपियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है. शहर के पुलिस आयुक्त वी बालकृष्णन ने बताया कि उनमें से कुछ लोगों के साथ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने 2019 में पूछताछ कर चुकी है. उन्होंने बताया कि पुलिस उसके बाद उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है.

from prabhat khabar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button