हरिद्वार में जहरीले फल खाने से तीन बच्चों की मौत , जहरीले पौधे को नष्ट करने का अभियान चलाया जा रहा है

उत्तराखंड कि हरिद्वार से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जंगल में एक जहरीली फल खाने से 3 बच्चों की मृत्यु हो गई है। सभी बच्चे 3 से 6 साल के बीच के बताए जा रहे हैं अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान तीनों की मृत्यु हो गई।
खेलने के दौरान हुई घटना
जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे जंगल में घूमने चले गए और जहां सभी ने जहरीले फल का सेवन कर लिया। फल खाने के तुरंत बाद ही दिनों को उल्टी होने लगी और तीनों देखते ही देखते बेहोश हो गए। जब बच्चे बहुत देर तक घर नहीं लौटे तो उनके घरवाले उन्हें ढूंढने के लिए जंगल चले गए जहां उन्होंने बच्चों को बेहोश पाया और आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां तीनों बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
चौथे बच्चे की हालत गंभीर
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती चौथे बच्चे की हालत बेहद गंभीर है।
जहरीले पौधे को नष्ट करने का अभियान जारी है
इस घटना के बाद पानवाड़ मैं जहरीले पौधे को नष्ट करने का अभियान चलाया जा रहा है। एसपी रेखा यादव ने बताया हम झाड़ू को कटवा रहे हैं जिसे आगे ऐसी कोई भी घटना ना हो।



