Jharkhand
झारखंड के हजारीबाग में सड़क हादसा ,ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

झारखंड हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजलि पुलिस पिकेट के समीप सड़क हादसे में गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक ट्रांसमिशन लाइन में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत थे। काम के सिलसिले में वे बगोदर से अपनी बाइक से तेनुघाट जा रहे थे इसी बीच ट्रक की चपेट में आ गए इससे घटनास्थल पर ही दोनों की मृत्यु हो गई। इसकी सूचना दोनों के घर वालों को दे दी गई है।
ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत
झारखंड के गिरिडीह जिले की बगोदर निवासी बाइक सवार दो युवकों की हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मौत हो गई। वे दोनों बाइक से बगोदर से तेनुघाट जा रहे थे इसी बीच ट्रक की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।


