
वेटलिफ्टिंग में ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। 200 किलोग्राम भार उठाकर उन्होंने भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप में यह पदक अपने नाम किया। इस दौरान चीन की वेटलिफ्टर होउ झिहुइ ने एक सौ किलोग्राम व वेटलिफ्टर जियांग हु हुईहुआ ने 206 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क में उठाया 113 किलोग्राम
कोलंबिया के बोगोटा में खेले गए वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इतिहास रच दिया। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 113 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। खेल के दौरान संतुलन बिगड़ने के बाद भी उन्होंने अपने शरीर पर काबू रखते हुए घुटनों और निश्चित शरीर का सहारा लिया। इस तरह उन्होंने 200 किलोग्राम भार उठाया और पदक अपने नाम किया।



