
एक कहावत है आपकी हौसला जब बुलंद हो तो हर मुश्किलों का सामना कर उस मुकाम तक पहुंचा जा सकता है जिसे आप पाने की चाहत रखते हैं. रांची की रहने वाली संतोषी कुमारी ने इसी अपने बुलंद इरादे के साथ उत्तराखंड में सबसे ऊंची चोटी को फतह करने में कामयाबी हासिल की है. भारत का तिरंगा झंडा 19,500 फीट की ऊंचाई पर फहराया है.
रांची की संतोषी कुमारी ने हिमालय रेंज के केदारकांटा ट्रैक को किया है. वहां का तापमान -19 डिग्री था और इसी तापमान में उत्तर काशी के तराई पर पहुंचे 27 दिसंबर को संतोषी ने 19,500 फीट की ऊंचाई तक की ट्रैफिकिंग को पूरा किया. वह 25 दिसंबर सुबह 6:00 बजे ट्रैफिकिंग की शुरुआत की थी. संतोषी ने सिर्फ ढाई दिनों में ही पूरा कर मिसाल इतिहास रचा है. और उन्होंने कहा ट्रैफिकिंग के दौरान ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई. बीच-बीच में इसके लिए कैंप भी किया. केदारकंठा ट्रैफिकिंग सम्मिट के शिखर पर सबसे पहले संतोषी ने सूर्य को 11 राउंड नमस्कार किया. उसके बाद तिरंगा फहरा कर अपनी सफलता का जश्न मनाए. 2011 में इससे पहले हनुमान टिब्बा पर्वत श्रृंखला पर भी ट्रैफिकिंग कर चुकी है. संतोषी ने 21 दिनों की ट्रेनिंग अटल बिहारी इलाइट स्पोर्ट्स अकैडमी से पूरी की थी.



