मंत्री चंपई सोरेन को बेहतर इलाज के लिए चेन्नई ले जा रहे, कई दिनों से है बीमार

झारखंड सरकार ने परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत रविवार की सुबह अचानक बिगड़ गई थी. मंत्री चंपई सोरेन की बेहतर इलाज के लिए चेन्नई ले जाया जा रहा है.
आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत रविवार सुबह अचानक खराब हो गई थी. और उनको टीएमएच में भर्ती कराया गया था. मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से ही चंपई सोरेन बुखार से पीड़ित थे.
स्वास्थ्य मंत्री ने चंपई सोरेन का हाल-चाल लेने टीएमएच पहुंचा
गौरतलब है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कुछ विधायकों के साथ टीएमएच उनका हालचाल लेने पहुंचे थे. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उनका हालचाल फोन पर ही लिया था. सोमवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की तबीयत में सुधार न होता देख डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए चेन्नई ले जाने की सलाह दी. उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक भी टीएमएच पहुंचे और मंत्री का हाल जाना.
मंत्री चंपई सोरेन को ठंड लग गई थी
झामुमो नेता महावीर मुर्मू ने बताया कि चंपई सोरेन को ठंड लग गई थी. और वे दो-तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थे. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व विधायक मंगल कालिंदी उनके बीमार होने की खबर सुनकर टीएमएच में उन्हें देखने के लिए पहुंचे थे.


