झारखंड: हजारों पारा मेडिकल कर्मी सड़क पर उतरे, कहा- 3 माह का वादा 3 साल बाद भी अधूरा

झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को सड़कों पर बवाल हुआ. सड़क पर उतरे समर्थन अपनी मांगों को लेकर राज्य भर के हजारों पारा मेडिकल कर्मियों के पुलिस- प्रशासन से नोक-झोंक भी हुई.
मोराबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे पारा मेडिकल कर्मियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई थी. उससे उन्होंने तोड़ दिया. ऐसे में हालात राजभवन के पास बने कि पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए लाठियां बरसानी पड़ी. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पारा मेडिकलकर्मी अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास घेरने रांची में इकट्ठा हुए. शिकायत पारा मेडिकल कर्मियों की यह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 माह का वादा किया था, जो 3 साल में भी पूरा नहीं हो पाया.
पारा मेडिकल कर्मी सीएम आवास घेरने निकले
गौरतलब है कि राजधानी रांची में सोमवार को राज्य भर के पारा मेडिकल कर्मी ऐतिहासिक मोराबादी मैदान में इकट्ठा हुए. यहां से मेडिकल कर्मी आक्रोश मार्च के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास की ओर बढ़े. कपिला राज भवन के पास जैसे ही पहुंचे पुलिस ने उन्हें रोक दिया. राजभवन के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी. जबकि पारा मेडिकल कर्मी बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे. इतने में पुलिस उलझ गए.


