Bihar

बेगूसराय के बाद आरा में 86 लोगों को कुत्तों ने काटा, गुस्साए लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के आरा में आवारा कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है. लगभग 86 लोगों को 2 दिन के अंदर काटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है. सभी जख्मी लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस घटना को लेकर नाराज ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से कुत्तों को पीट-पीटकर मार डाला. बच्चे, बुजुर्ग कई लोग कुत्ते के काटने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि आवारा कुत्तों ने लोगों को जीना हराम कर दिया है. इलाके में आवारा कुत्तों से डर का माहौल बना हुआ है. इस घटना की सूचना पर नगर निगम के टीम एक्शन में आ गई है. इलाकों में घूम रहे आवारा कुत्तों पर कड़ी नजर बनाए रखी है. बेगूसराय में अभी 2 दिन पहले दर्शन दर्जनों लोगों को आवारा कुत्तों ने काट कर बुरी तरह से घायल कर दिया था.

बताया जा रहा है कि कुत्ते के काटने से लगभग 85 से अधिक लोगों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा चुका है. इलाज के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया है. लोगों की शिकायत पर आरा नगर निगम की टीम पागल कुर्ते की खोज शुरू कर दी लेकिन नगर निगम टीम को सफलता नहीं मिल पाई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button