सीएम हेमंत सोरेन आज खतरनाक और दुर्गम बूढ़ा पहाड़ देंगे ग्रामीणों को कई कल्याणकारी योजनाओं की सौगात

गढ़वा स्थित बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र हमेशा से उपेक्षित रहा है ग्रामीण यहां कई सुविधाओं से वंचित हैं. ऐसे में इस बार इन्हें ध्यान रखते हुए सीएम हेमंत सोरेन द्वारा कई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा. राज्य गठन के बाद और उससे पूर्व से उपेक्षित कड़वा पहाड़ क्षेत्र में निवास करने वाले ग्रामीणों के दिन अब बहुरेंगे. इस पहल के पहले चरण में मुख्यमंत्री खुद बूढ़ा पहाड़ 5279 करो रुपए के विकास योजनाओं को लेकर ग्रामीणों के बीच आ रहे हैं. बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के समेकित विकास के लिए 100 करोड़ की लागत से बूढ़ा पहाड़ विकास परियोजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है.
सरकार की तरफ से ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बूढ़ा पहाड़ लंबे समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्र था राज्य और केंद्रीय बलों के निरंतर प्रयास के बाद सितंबर 2022 में इस क्षेत्र को मुक्त करने में सफलता मिली थी. राज्य सरकार द्वारा प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू की गई. जिससे अब तक ग्रामीण वंचित थे. इस क्रम में मुख्यमंत्री के निर्देश पर आप की योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन बूढ़ा पहाड़ स्थित विभिन्न गांव में किया गया. लगभग अब तक 6000 से अधिक ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया गया है.



