Entertainment
‘पठान’ ने शाहरुख खान की इस ग्रीन शर्ट में फैशन क्रिटिक्स का ध्यान खींचा, कितनी कीमत है जाने!

निदेशक सिद्धार्थ आनंद की हालिया रिलीज फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म में दीपिका पादुकोण जॉन अब्राहम और शाहरुख खान प्रमुख भूमिकाओं में है. 4 साल के लंबे समय के बाद किंग खान ने बड़े पर्दे पर वापसी की है. दीपिका पादुकोण संग उनकी जोड़ी को पसंद किया जा रहा है. वही जो अपने नेगेटिव किरदार से फैंस का दिल चुरा ले गए हैं. इसके गाने को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
फिल्म के सबसे चर्चित गाने बेशर्म रंग गाने में दीपिका ने अपने ग्लैमर से सबको चौका दिया. समंदर किनारे उनकी बोल्ड अदाओं ने बरबस ही ध्यान खींच लिया. वही शाहरुख की फिट बॉडी तो चर्चा में थी ही. उनकी ग्रीन टी शर्ट ने फैशन क्रिटिक्स का ध्यान अपनी ओर कर ली. शाहरुख खान की इस आसान सी ब्रिजी ड्रेस के दीवाने हैं.




