National

असम पुलिस ने पवन खेड़ा को किया गिरफ्तार, दिल्ली की अदालत में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी

असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें रोका गया था. उसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है. एएनआई न्यूज़ एजेंसी के अनुसार उन्हें आज दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा और उसके बाद ट्रांजिस्टर रिमांड पर असम ले जाने की कोशिश की जाएगी. पुलिस ने पवन खेड़ा को धारा 120 बी, 153ए, 153बी, 500, 504, 505 और 502 के तहत एफ आई आर दर्ज किया है.

कांग्रेस के प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा असम पुलिस पवन खेड़ा को गिरफ्तार कर ले जा रही है. उन्होंने पूछा आखिर पवन खेड़ा ने ऐसा क्या जुर्म किया है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है जिसमें दिल्ली पुलिस ने बताया कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान से में सवार होने से रोक दिया गया, क्योंकि असम पुलिस ने उन्हें रोकने का अनुरोध किया था. असम पुलिस के आईजीपी एलएंडओ और बॉक्स प्रशांत कुमार भुइयां ने एनआईसी कहा असम के दीमा हसाओ जिले के हाफलोग थाने में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले के सिलसिले में पवन खेड़ा को रिमांड में लेने के लिए असम पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button