Jharkhand

झारखंड में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से पारा 8 डिग्री तक लुढ़का, 21 मार्च तक के लिए यलो अलर्ट जारी

 झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में हुई बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है. लेकिन तेज आंधी के साथ हुई बारिश से नुकसान भी उठाना पड़ा. राज्य में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और टहनियां टूट कर गिरने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है. वहीं सड़क आवागमन भी प्रभावित हुआ. पिछले 48 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश से अधिकतम तापमान में 3 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग की ओर से अगले 21 मार्च तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. 18 मार्च को कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा और 19 मार्च को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.

राज्यभर में हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान में गिरावट जमशेदपुर में दर्ज की गई. जमशेदपुर का पारा 7.7 डिग्री सेल्सियस गिर कर 27.2 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा. जबकि रांची के अधिकतम तापमान में भी करीब 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई. रांची का अधिकतम तापमान 26.8डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button