
बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों के बाद अब दसवीं के रिजल्ट की बारी है. बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही बीएसईबी दसवीं का परिणाम घोषित कर सकता है. हालांकि जैसे हमेशा होता है रिजल्ट रिलीज के पहले बिहार बोर्ड के ट्विटर और फेसबुक के ऑफिशियल पेज पर इसकी घोषणा की जाती है. अब कैंडिडेट्स को इसी घोषणा की प्रतीक्षा है, जो जल्द ही पूरी होगी.
बिहार बोर्ड दसवीं के नतीजे रिलीज होने के बाद बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किए जा सकेंगे. ऐसा करने के लिए इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर जा सकते हैं – results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in.
इंटर रिजल्ट रिलीज के समय वेबसाइट क्रैश हो गई थी. हो सकता है दसवीं यानी मैट्रिक रिजल्ट रिलीज के समय भी ये परेशानी खड़ी हो जाए. ऐसे में कैंडिडेट्स रिजल्ट रिलीज करने वाली और दूसरी बहुत सी वेबसाइट्स का रुख कर सकते हैं. इसके साथ ही वे एसएमएस से भी नतीजे चेक कर सकते हैं. एसएमएस से रिजल्ट पाने के लिए कैंडिडेट्स खुद को पहले से रजिस्टर कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड 31 मार्च से पहले परीक्षा के नतीजे घोषित कर देगा. लेकिन अधिकारिक तौर पर अभी इस बात की पुष्टि नहीं है.



