World

पलामू जिले में रेलवे ट्रैक पर एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड के पलामू जिले में रेलवे ट्रैक पर 30 वर्षीय एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव मिले। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर निमिया में डाउन रेल लाइन की दिशा में बुधवार को रेलवे पटरी पर कथित रूप से ट्रेन से कटे एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह स्वयं पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शवों को पटरी के बीच और उसके किनारे पड़ा पाया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक छानबीन के अनुसार मृतक महिला की पहचान जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खड़गपुर गांव निवासी मनिता देवी (30) के रूप में हुई है। मृत तीनों बच्चे इसी महिला के हैं, इनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। सभी बच्चों की उम्र चार से आठ वर्ष के बीच है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला दुर्घटना प्रतीत होती है, लेकिन वे मेदिनीनगर कैसे पहुंचे, जो हरिहरगंज से 70 किलोमीटर दूर है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने चारों के साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी है और चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल भेज दिया गया है। रेलवे पुलिस और जिला पुलिस ने मामले की अलग-अलग जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button