World

कठिन साधना और शिव की भक्ति का पारंपरिक आयोजन भोक्ता पर्व, तस्वीरें हैरान कर देंगी

बोकारो ज़िले के चंदनकियारी प्रखण्ड स्तिथ पुंडरू गांव में हर साल भोक्ता पर्व का भव्य आयोजन किया जाता है। गांव के युवा हो या बुजुर्ग सभी हैरतअंगेज करतबों के साथ इसमें शामिल होते हैं।भोक्ता पर्व में शामिल श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में पूरी तरह से तल्लीन नज़र आ जाते हैं। एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतबों के साथ भक्त दिख जाते हैं।दो वर्ष तक कोरोना की वजह से इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार आयोजित होने वाले पर्व में 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने बुधवार को भक्ति भाव से गांव के सामर बांध में स्नान करने के बाद जमीन पर लेटते हुए शिवालय तक पहुंचे और पूजा अर्चना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button