एक छात्रा घर के बाथरूम में नहाने गई, डेढ़ घंटे तक बाहर नहीं निकली, फिर मां ने आवाज लगाई

राजस्थान के कोटा में संदिग्ध परिस्थिति में एक छात्रा की मृत्यु हो गई. यह छात्रा अपने ही घर के बाथरूम में बेहोश पड़ी हुई थी. डेढ़ घंटे बाद परिजनों को शक हुआ. और उन्होंने गेट तोड़कर उसे निकाला और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. और अब पुलिस मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम करवा रही है.
बताया जा रहा है कि राजस्थान के कोटा में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई. छात्रा बेहोशी की अवस्था में अपने ही घर के बाथरूम में पड़ी हुई थी जिसके बाद गेट तोड़कर उनके परिजनों ने बाहर निकाला और उनके परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
जानकारी के मुताबिक कुल्हाड़ी थाना क्षेत्र के पंचवटी की यह घटना है. पंचवटी नगर में एक छात्रा अपने घर के बाथरूम में बेहोश हो गई. डेढ़ घंटे बाद तक जब वह बाहर नहीं आई तो उनकी मां ने आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया.



