आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शुक्रवार को केंद्र की भाजपा सरकार और दिल्ली एलजी प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित होकर आप नेताओं के खिलाफ 200 से अधिक फर्जी मामले दर्ज करवाए हैं। आतिशी का यह बयान उस वक्त आया जब पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकारी स्कूलों में कक्षा निर्माण घोटाले के मामले में ACB के समक्ष पेश हुए।
ने दस वर्षों में पार्टी नेताओं को निशाना बनाया लेकिन अब तक एक रुपया भी भ्रष्टाचार में जब्त नहीं किया गया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी को उद्धृत किया जिसमें केंद्रीय जांच एजेंसियों को “पिंजरे का तोता” कहा गया था, यह इस बात का प्रमाण है कि किस तरह से संस्थाओं का राजनीतिक दुरुपयोग हो रहा है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी अपनी नाकामी को छिपाने के लिए आप नेताओं को बदनाम करने की रणनीति अपना रही है। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन भी 6 जून को इसी मामले में एजेंसी के सामने पेश हुए थे। आतिशी ने दावा किया कि दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में AAP के काम को रोकने की साजिश रची जा रही है।



