जब 13 साल के मनमोहन ने दिया था मोहम्मद अली जिन्ना को दर्द, पूर्व पीएम की मुलाकात का वो किस्सा
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज 91वां जन्मदिन है। पीएम के अलावा वित्त मंत्री, आरबीआई के गवर्नर, अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रह चुके मनमोहन सिंह इस समय दुर्बल हो गए हैं। राज्यसभा सांसद तो हैं लेकिन अब आ जा नहीं सकते। दिल्ली अध्यादेश के खिलाफ राज्यसभा में वह अंतिम बार दिखे थे। वह इस कानून के खिलाफ वोट करने आए थे। उनका शरीर पहले जैसा नहीं रहा था। व्हीलचेयर पर बैठे देश के पूर्व पीएम बस एक टक बाकी सांसदों को निहार रहे थे। आज उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी और तमाम बड़े नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उनके जन्मदिवस पर एक किस्सा याद आता है। इस किस्से को खुद प्रधानमंत्री रहते मनमोहन सिंह ने सुनाया था। बेंगलुरू में एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 13 साल के उम्र में उन्होंने पाकिस्तान के कायदे आजम और विभाजन के मुख्य सूत्रधार मोहम्मद अली जिन्ना को हॉकी की बॉल सिर पर दे मारी थी।
जब 13 साल के मनमोहन ने दिया था जिन्ना को दर्द
तब देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मात्र 13 साल के थे। उन्होंने जिन्ना को हॉकी की बॉल मारने वाला किस्सा सुनाया था। बेंगलुरू में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनमोहन सिंह ने मजे के अंदाज में बताया कि हम लोग आजादी के पहले वाले पंजाब में पैदा हुए थे। विभाजन के बाद वह हिस्सा पाकिस्तान वाले पंजाब में चला गया। उन्होंने बताया कि साल 1945 में मैं मात्र 13 साल का था। लाहौर के एक जूनियर कॉलेज के ग्राउंड में हॉकी खेल रहा था। पूर्व पीएम ने आगे बताया कि हॉकी खेलने के दौरान मैंने गोल पोस्ट की तरफ हिट किया लेकिन निशाना चूक गया। निशाना चूकते हुए ग्राउंड के बगल वाले बंगले के बरामदे में खड़े शख्स को लगा। वह शख्स और कोई नहीं बल्कि पाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति और कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना थे। वह बाल सीधे उनके सिर पर जाकर लगी।
जिन्ना को बरामदे में खड़े के दौरान एक बाल जैसे ही ली वह दर्ज से कराह उठे। जिन्ना को पता ही नहीं चला कि आखिर यह सब हुआ क्या। पत्रकारों ने मजे में पूछा कि मतलब आजादी से पहले नरेंद्र मोदी, पंडित नेहरू ही नहीं आप भी जिन्ना पर हमला कर चुके हैं। यह सुनते ही मनोहन सिंह हंस पड़े। वह उनकी बतौर पीएम आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। इसके बाद 2014 में उनकी सरकार चली गई, पीएम पद चला गया और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की वापसी हुई।
मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्रा राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा समेत तमाम बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। नितिन गडकरी ने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. श्री मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।




