Jharkhand

रांची के सिरमटोली में सरना स्थल के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास अब 7 अप्रैल को

रांची समाहरणालय, समेकित जनजाति विकास अभिकरण रांची द्वारा सूचित किया गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सिरमटोली स्थित सरना स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन 7 अप्रैल 2022 को होगा।

विदित हो कि पूर्व में यह कार्यक्रम 6 अप्रैल 2022 को निर्धारित था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन 7 अप्रैल 2022 को पूर्वाहन 11:00 बजे निर्धारित किया गया है।

Source : IPRD

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button