खुदाई के दौरान शख्स को मिले खेत में दफन 700 सोने-चांदी के सिक्के, लाखों में बताई जा रही कीमत
अगर आपको किस्मत पर भरोसा न हो, तो दोबारा सोचने की जरूरत है। क्योंकि भैया.. एक शख्स की ऐसी लॉटरी लगी है, जिसके बारे उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। जी हां, यहां बात हो रही है अमेरिका के केंटकी में रहने वाले व्यक्ति की जिसके हाथ बेहद अनोखी चीज लगी। उसके साथ ये वाक्या तक हुआ जब हो खेत में काम कर रहा था। खुदाई के दौरान आदमी को 700 प्राचीन सिक्के मिले। इनमें ज्यादातर सोने के हैं, जबकि कुछ सिक्के चांदी के हैं, इनकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। पुरातत्व विभाग की ओर से इस खोज को ‘ग्रेट केंटकी होर्ड’ नाम दिया गया है।
शामिल हैं दुर्लभ सिक्के…
लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसे ग्रह युद्ध काल के 700 सिक्के मिले, जो जमीन के नीचे दफन थे। बताया जा रहा है कि सभी सिक्के 1840- 1863 के बीच के हैं। इनमें कुछ क्वॉइन्स बहुत दुर्लभ हैं। नमें ‘इन गॉड वी ट्रस्ट’ नहीं अंकित है, जो कि अमेरिका का आधिकारिक आदर्श वाक्य है। गृहयुद्ध की समाप्ति के बाद 1866 में सभी सोने और चांदी की मुद्रा में यह वाक्य जोड़ा गया था। फिलहाल, जमीन के नीचे से मिले इन सिक्कों को नीलामी के लिए रखा गया है। कुछ सिक्कों की कीमत तो लाखों में आंकी गई है। खास बात ये है कि इन सिक्कों में अभी चमक बरकरार है।
देखें वायरल वीडियो-
GovMint नामक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक अज्ञात व्यक्ति जमीन से सिक्के निकाल रहा है। इनमें कुछ सिक्के 1 डॉलर के तो कुछ 10 और 20 डॉलर के दिख रहे हैं। इसके अलावा कई दुर्लभ लिबर्टी पैटर्न कॉइन भी शामिल हैं।




