World

साथ में जिम जाने वाली बिल्डर की बीवी को लड़के ने क्यों मार दी गोली, फिर खुद भी कर गया, पढ़िए इनसाइड स्टोरी

राजधानी दिल्ली के डाबड़ी इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 23 साल के युवक ने 42 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला का मर्डर करने के बाद युवक वहां से फरार हो गया और थोड़ी देर बाद खुद के गोली मारकर जान दे दी। गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत पुलिस की टीम पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों के बीच दोस्ती थी। महिला की मौत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान की। जब पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची तो वो भी संदिग्ध हालत में मृत मिला।

बिल्डर की बीवी को युवक ने मारी गोली
महिला की पहचान रेनू गोयल के रूप में हुई है। महिला की कनपटी पर बंदूक रखकर काफी करीब से गोली मारी गई। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद 23 साल का आरोपी आशीष अपने घर गया और फिर खुद पर बंदूक तान ली। महिला का पति एक बिल्डर है। बताया जा रहा है कि आशीष और रेनू दोस्त थे। दोनों साथ में जिम जाया करते थे।

गोली लगने के बाद महिला ने लगाई मदद की गुहार
पुलिस के मुताबिक, घटना के बारे में गुरुवार रात करीब 8.45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में जानकारी मिली। एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। गोली लगने के बाद महिला ने मदद की गुहार लगाई। वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोग महिला की चीख सुनकर वहां पहुंचे और उसे फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या कर मौके से भाग गया युवक
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि घटना को किसी एक शख्स ने अंजाम दिया है। क्योंकि गोली चलने की आवाज के बाद उन्होंने घटनास्थल से एक शख्स को जाते हुए देखा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला अपने घर के पास खड़ी थी इसी दौरान युवक आया और उसे गोली मारकर वहां से भाग गया।

घर की छत पर खुद के मारी गोली
डीसीपी (द्वारका) एम हर्षवर्द्धन ने बताया, पुलिस ने मर्डर की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की तहकीकात की। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली। जब पुलिस आरोपी आशीष के घर पहुंची तो वो मृत पाया गया। उसे अपने घर की छत पर पिस्तौल से खुद को गोली मार ली थी। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या में भी इसी हथियार का इस्तेमाल किया गया था। आशीष अपने माता-पिता के साथ रहता था।

डीसीपी हर्षवर्द्धन ने कहा, ‘आशीष और रेनू एक-दूसरे को जानते थे क्योंकि वे कुछ साल पहले एक ही जिम में जाते थे। हम घटना के बारे में और जानने के लिए दोस्तों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रहे हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button