World

ऐश्वर्या शर्मा के बाद ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ को अलविदा कह रही हैं आयशा सिंह, सई ने बताई वजह

गुम हैं किसी के प्यार में’ को टेलीकास्ट हुए दो-ढाई साल से ऊपर हो रहा है। इसने लोगों के बीच भयंकर पॉपुलैरिटी कमाई। हर किरदार ने जमकर प्यार लूटा लेकिन अब बैक-टू-बैक इस शो के वही चहेते किरदार गायब हो रहे हैं। पहले ऐश्वर्या शर्मा ने इस शो को अलविदा कह दिया था। वह इसमें पत्रलेखा का रोल निभा रही थीं। अब इसमें सई और विराट का किरदार निभाने वाले आयशा सिंह और नील भट्ट भी इसका साथ छोड़ रहे हैं।

आयशा सिंह पहले एक वकील थीं लेकिन बाद में उनका एक्टिंग की फील्ड में करियर बन गया। वह स्टार प्लस के शो Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में लीड रोल निभा रही हैं। इसमें उनके कैरेक्टर का नाम सई है। इस सीरियल के पहले उन्हें आपने ‘जिंदगी अभी बाकी है मेरे दोस्त’ और ‘डोली अरमानों’ में देखा था।

सई-विराट सब छोड़ रहे हैं GHKKPM

सई उर्फ आयशा सिंह को लोगों ने खूब सराहा। खूब सारा प्यार दिया। उनकी और विराट की जोड़ी को दर्शको ने हमेशा पसंद किया लेकिन अब एक्ट्रेस से शो छोड़ने की वजह से उनका दिल टूट गया है। पहले पत्रलेखा के फैन्स को झटका लगा था और अब इनके जाने की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। पिछले दो-तीन दिन से खबर चल रही है कि नील भट्ट, आयशा सिंह और हर्षद अरोड़ा इस शो को अलविदा कह रहे हैं। शो में बड़ा लीप आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button