World

VIP की तरह सुरक्षा घेरा और मां का हाथ, कोर्ट में यूट्यूबर मनीष कश्यप की ऐसे हुई पेशी

तमिलनाडु की जेल से एक दिन पहले ही बिहार लाए गए यूट्यूबर मनीष कश्यप की आज पटना कोर्ट में पेशी हुई। पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम देखने को मिले। इस दौरान एक और खास बात नजर आई कि मनीष कश्यप अपनी मां के संग कोर्ट पहुंचे थे। खास वीआईपी सुरक्षा इंतजाम के बीच मनीष कश्यप की छवि एक जिम्मेदार बेटे की तरह नजर आई। उन्होंने भारी भीड़ में अपनी मां को पकड़ रखा था। हालांकि, कोर्ट में परिसर में भारी भीड़ जमा थी और शोर-शराबा भी खूब था।

बेतिया के बाद अब पटना कोर्ट में पेशी

पटना कोर्ट में पेशी से पहले मनीष कश्यप को सोमवार को बेतिया कोर्ट में पेश किया गया था। वहां भी उनके सपोर्टर्स की भारी भीड़ जमा थी। बेतिया कोर्ट में पेशी के बाद मनीष कश्यप को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से पटना के बेउर जेल में सोमवार को लाया गया था। जिसके बाद मंगलवार को मनीष कश्यप की पेशी कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। दरअसल आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मनीष कश्यप को भड़काऊ पोस्ट मामले में एफआईआर दर्ज किया था। इसी को लेकर कोर्ट में उन्हें पेश किया गया।

मां के साथ कोर्ट पहुंचे मनीष कश्यप

पटना कोर्ट में पेशी के दौरान मनीष कश्यप की मां भी अपने बेटे के साथ कोर्ट परिसर में पहुंची हुई थीं। इस दौरान मनीष ने अपनी मां के हाथ को पकड़ रखा था। ऐसा इसलिए क्योंकि कोर्ट में काफी भीड़ नजर आ रही थी। मनीष कश्यप बीते कुछ महीनों से जेल में बंद थे। पुलिस के मुताबिक, मनीष कश्यप पर आरोप है कि उसने जो वीडियो अपने यूट्यूब पर शेयर किया वह दो राज्यों के बीच नफरत फैलाने वाली है। इसे लेकर मनीष कश्यप पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है।

बेतिया में यूट्यूबर पर फेंके गए थे फूल

मनीष कश्यप सोमवार को सप्तक्रांति एक्सप्रेस से बिहार पहुंचे। वहां उनके सपोर्टर्स ने रेलवे स्टेशन पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। बेतिया कोर्ट में उनकी सोमवार को पेशी हुई और फिर उन्हें पटना के बेउर जेल में रखा गया। बेतिया कोर्ट में पेशी के बाद मनीष कश्यप को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से पटना के बेउर जेल में सोमवार को लाया गया था। जिसके बाद मंगलवार को मनीष कश्यप की पेशी पटना कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button